साधु के भेस में लोगों से ठगी करने वाले दो बाबा ठग गिरफ्तार
साधु के भेस में लोगों से ठगी करने वाले दो बाबा ठग गिरफ्तार
महुआ। रेणु सिंह
साधु के बेस बनाकर महिलाओं को बरगलाकर गहने दुगने करने वाले ठग गिरोह के दो ठगेरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार दोनों ठग के पास से रुपए भी बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी महुआ अनुमंडल के हरलोचनपुर सुक्की थाने की पुलिस ने की।
शनिवार को पुलिस द्वारा बताया गया कि हरलोचनपुर सुक्की में ही बीते 6 मई को साधु के बेस में आए ठगों द्वारा महिला से रुपए और गहने की ठगी कर ली गई थी। यह मामला थाने में दर्ज हुई थी जिस पर पुलिस ठगों को तलाश करने में जुटी थी। इस बीच पुलिस ने साधु के बेस में ही दोनों तो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ठग गुड्डू लाठौर और नीरू लाठौर सहरसा सिमरा बख्तियारपुर का बताया गया है। दोनों के पास से एक 1लाख 5 सौ रुपए भी बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा बताया गया कि यह ठग नट गिरोह के हैं जो तंबू बनाकर रहते हैं। यह भी बताया गया कि एक को देसरी से पकड़ा गया। जबकि उसके निशानदेही पर दूसरे को विदुपुर से गिरफ्तार किया गया है।
