हरलोचनपुर थाना दो साधु भेषधारी ठग को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
हरलोचनपुर थाना दो साधु भेषधारी ठग को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली.)महिलाओं के बीच साधु के वेश में पहुंचकर भाग्य बदल का विश्वास दिलाते हुए आभूषण और रुपये को दोगुना करने वाले ठग गिरोह का हरलोचनपुर सुक्की पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए इस मामले में दो ठगो को गिरफ्तार कर लिया गया ।. जिसके पास से एक लाख से ज्यादा रूपये भी बरामद किए गए है।
जानकारी के अनुसार हरलोचनपुर पुलिस ने पैसे और आभूषण को दोगुना करने के नाम पर ठगने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठग सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो गांव निवास नथुनी लाठौर के पुत्र निरो लाठौर और गुड्डू लाठौर बताया गया है। गिरफ्तार ठग के पास से पुलिस ने 1 लाख 5 सौ रुपये कैश के साथ ही एक आधार कार्ड और एक ताबीज बरामद किया है। एक अन्य ठग को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमारी दुर्गा शक्ति ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।
इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि यह दोनों नट गिरोह के सदस्य है ,जो साधु के वेश बनाकर गांव में घूम घूम कर भोली भाली महिलाओं को पैसा दोगुना करने के नाम पर ठगते हैं। देसरी थाना क्षेत्र में एक ठग की गिरफ्तारी हुई थी ,उसी के निशानदेही पर छापेमारी कर दोनों ठग की गिरफ्तारी की गई है।.इस घटना में शामिल एक अन्य ठग की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। एसडीपीओ श्रीमति शक्ति ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्रों में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर सभी थानाध्यक्षों को जागरूक किया गया है।
