मां-बेटी सहित तीन लोगों को मारपीट कर किया जख्मी,
मां-बेटी सहित तीन लोगों को मारपीट कर किया जख्मी,
रिपोर्ट जाहिद वारसी ।
गोरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में माँ बेटी सहित तीन लोगों को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इतना ही नही दांत काट कर जख्मी भी कर दिया . इस संबंध मे गांव के ही निरसन देवी के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि वह अपने घर में खाना खा रही थी कि अचानक गांव के कुछ लोग आ धमके और भद्दी भद्दी गालियां देने लगा मना करने पर सभी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इतना ही नहीं बचाने आए लालबाबु राय को गले में रस्सीका फंदा लपेट कर घिसिया दिया . सभी को मार खाते देख पीड़िता की पुत्री बचाने आई तो उसे भी मारपीट करते हुए बाल पकर कर घसीट कर कपड़ा फाड़कर बेलगन दिया और संवेदनशील जगह पर दांत काट कर जख्मी कर दिया. सभी जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में कराया गया है. इस मामले में शिवजी राय , मुरली राय, प्रिंस कुमार सहित चार लोगों नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
