हाजीपुर में तुर्की एवं अजरबैजान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।
हाजीपुर में तुर्की एवं अजरबैजान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली)पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के भारत के सफल मुहिम ” ऑपरेशन सिंदूर ” के पश्चात पाक का साथ देने के विरोध में आज हाजीपुर में तुर्किये एवं अज़रबैजान के विरोध में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। बॉयकॉट तुर्कीय-अज़रबैजान एवं चीन के वस्तुओं का बहिष्कार करने का शपथ लिया गया।
हाजीपुर नगर के रामबालक चौक पर सभा की गई और हाजीपुर नगर में प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान वैशाली बिहार के तत्वाधान में किया ।
सभा की अध्यक्षता प्रो(डॉ) अजीत कुमार ने की जबकि संचालन शिक्षाविद आर के शर्मा फंडामेंटल फिजिक्स ने किया।
सभा के बाद हाजीपुर नगर के बागदुल्हन ,नया टोला ,यादव चौक ,डाक बंगला रोड ,अनवरपुर में जुलूस के शक्ल में प्रदर्शन किया गया । उसके बाद तिरंगा झंडा के समक्ष तुर्किय-अज़रबैजान और चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का प्रो (डॉ) अजीत कुमार ने शपथ दिलायी। शपथ समारोह में प्रमुख रूप से प्राध्यापक शिक्षक अधिवक्ता व्यवसाय एवं छात्र नवजवानों ने तिरंगा झंडा के समक्ष बहिष्कार बॉयकॉट तुर्कीय- अज़रबैजान गुड्स का शपथ लिया।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रो (डॉ) अजीत कुमार ,आर के शर्मा, अजीत राकेश ,राजीव रंजन सिंह कुशवाहा उर्फ चंदन जी, अधिवक्ता विनीत कुमार उर्फ मिट्ठू , अजीत कुमार, राकेश मनीष कुमार राय ,शिवम कुमार, रितिक कुमार, गौतम राकेश कुमार चंद्रवंशी उर्फ प्लांट मैन कर रहे थे।
अजीत राकेश शिक्षाविद व ठाकुर निभा राय रानी प्रिया आकांक्षा कुमारी मनीष कुमार रिया कुमारी वर्षाभट्ट स्वाति कुमारी गंभीर कुमार सूरज कुमार रजनीश कुमार शिवम गुजराल नीतीश कुमार राकेश कुमार रोहित कुमार यादव अमित कुमार सिंह कुशवाहा मनीष कुमार यादव एवं रितिक कुमार राय ने भाग लया।
