डाइबिटीज का पता तभी चलेगा जब आप हमेशा ब्लड शुगर की जांच कराते रहेंगे।
डाइबिटीज का पता तभी चलेगा जब आप हमेशा ब्लड शुगर की जांच कराते रहेंगे।
आजकल जिस तरह से डाइबिटीज ने लोगों को अपने आगोश में लेना शुरू किया है स्थिति बहुत ही चिंताजनक है । हर दस में से चार लोग इस बिमारी के चपेट में हैं । करीब बीस करोड़ आबादी इस बिमारी से पिडित है और करीब इतने ही लोग इस बिमारी के होने के कगार पर है । अतः ज़रूरी है कि समय रहते इस साइलेंट किलर से बचा जा सके और इसके लिए जरूरी है कि सभी लोगों को अपना ब्लड शुगर की जांच करवाते रहना चाहिए। क्योंकि अगर एक बार यह बिमारी हो गई तो फिर बहुत मुश्किल होता है इससे छुटकारा पाना। उक्त बातें आस्था फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे वाक् फार लाइफ मुहिम के तहत सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए मशहूर युरोलाजिसट डा निखिल रंजन चौधरी ने कहीं । मशहूर स्त्री रोग एवं आई भी एफ विशेषज्ञ डॉ सोनाली गुप्ता ने महिलाओं से कहा कि आप अपने जीवन शैली में परिवर्तन लाएं साथ ही तनाव मुक्त रहें हमेशा अच्छी बातें सोचें और भरपूर नींद लें जिससे की इस तरह की बिमारी हो ही ना सके क्योंकि आजकल यह बिमारी महिलाओं में तेजी से फ़ैल रही है । कार्यक्रम के शुरू में मशहूर सिंगर मनोज कुमार और राहुल कुमार ने अपनी गायिकी से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आस्था फाउंनडेशन की चेयरमैन निक्की सिंह ने कहा कि आस्था फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे वाक् फार लाइफ मुहिम के तहत हर नुक्कड़ चौराहे एवं भीड़भाड़ में आस्था फाउंडेशन की टीम डाक्टरों एवं सिंगर के साथ मिलकर लगातार लोगों को डाइबिटीज के प्रति जागरूक कर रही है और परिणाम बहुत ही अच्छे आ रहे है । कार्यक्रम का आयोजन बेली रोड महिमा मंदिर के पास सैकड़ों लोगों को जमा कर किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मशहूर डाइटिशियन रिया कुमारी, आस्था फाउंडेशन के सचिव पुरुषोत्तम सिंह, राहुल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
