May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल विवाह से मुक्ति को लेकर संकल्प सभा सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, 

बाल विवाह से मुक्ति को लेकर संकल्प सभा सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, 

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार

हाजीपुर :बाल विवाह मुक्त भारत  के तहत हाजीपुर सदर प्रखंड की अरड़ा पंचायत भवन परिसर में बाल विवाह से मुक्ति को लेकर संकल्प सभा सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन कार्यक्रम और स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता अरड़ा सरपंच नागेश्वर प्रसाद राय ने की जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया।इस दौरान स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह कार्यक्रम निदेशक सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि वैशाली जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने को लेकर लोगों के बीच लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त कर साल 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने का है।वैशाली जिले में बाल विवाह के आंकड़े अभी बेहद ही गंभीर है,एक आंकड़े के मुताबिक जिले में अभी भी 47 % बाल विवाह हो रहे हैं।

देश में कहें तो हर एक मिनट में तीन बच्चियों के बाल विवाह का मामला सामने आ रहे हैं।इसी सुधार की दिशा में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और संगठनों के लोग पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।जिले में बाल विवाह नहीं हो इसके लिए संस्थान लगातार अभियान चला रहीं है, वहीं संस्थान द्वारा आमजनों से अपील की गई हैं कि समाज में कहीं भी बाल विवाह जैसी घटना दिखे तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 या 112 पर दे सकते हैं।कार्यक्रम में जवाहर राय, दिलीप राय, रमेश राय,हरेंद्र राय,दशरथ राय, देवेन्द्र राय, राजेंद्र राय, मुनीलाल राय, अलख राय, राजाराम महतो, विनोद महतो, धरिक्षण महतो, विरेंद्र महतो,रामजी महतो आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.