May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नैन है तो चैन है, सलाद हरी सबजी का खुब सेवन करें/ डाक्टर दिनेश मिश्र

नैन है तो चैन है, सलाद हरी सबजी का खुब सेवन करें/ डाक्टर दिनेश मिश्र

व्यवहार और उपचार के महान डाक्टर मिश्र: रेयाज तेगी
बिहार वैशाली :- गांव मोहल्ले में एक कहावत प्रसिद्ध है कि नैन है तो चैन है, नैन नही तो चैन नहीं साथ ही भगवान का दिया हुआ जीवन भी अनमोल है और इस शरीर में दो यंत्र जो आंख है यह सबसे अनमोल है जिस से सृष्टि की रची हुई वस्तु को देख कर सही और ग़लत का प्रख करते हैं इस लिए आंखों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए मनुष्य को सजग रहने की आवश्यकता है

और दिक्कत होने पर डाक्टर का उपचार जल्द से जल्द कराना भी आवश्यक है साथ ही ख़ुद का उपचार करें इस के लिए हरी सबजी, पत्तीदार सब्जी , सलाद , चबा कर खाने वाले फल, गाजर का खूब सेवन करें खाने के समय सलाद का खूब सेवन करें साथ ही पढ़ने वाले बच्चों को भी खिलाएं ताकि आपके पढ़ने वाले बच्चों का आंख की रौशनी सही रहे । यह बातें सुत्रों से बात करते हुए डाक्टर दिनेश मिश्र रायपुर छत्तीसगढ़ ने अपने चेम्बर्स में उपस्थित रेयाज तेगी काजी नगर , मोहम्मद साबिर, मोहम्मद निज़ाम , मोहम्मद एजाज, मोहम्मद फिरोज इत्यादि के बीच कही तत्पश्चात इन्होंने अपने उपचार के बाद कहा कि डाक्टर मिश्र उचित फीस के साथ नेत्र के महान डाक्टर हैं ग़रीब, निसहाय के लिये भी अच्छे डाक्टर हैं जहां अमीर लोग चैन पाते हैं वहीं गरीब लोग भी उपचार करा कर आंखों का चैन पाते हैं। यही कारण है कि लोग दूर-दूर से एजाज के लिए आते हैं ठीक होकर जाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.