अगुआ ने अपने फायदे के लिए जबरन कराया विवाह ,
अगुआ ने अपने फायदे के लिए जबरन कराया विवाह ,
रिपोर्ट जाहिद वारसी ।
लड़के को जबरन उठा कर शादी करना दोनों पक्षो को महंगा पर गया जब पुलिस ने नवविवाहिता सहित दूल्हे के भाई एवं माँ को पकड़कर थाने लाया. बताया गया है कि गोरौल थाना क्षेत्र के रूसुलपुर कोरीगांव पंचायत के रुकमंजरी गांव निवासी राज कुमार पासवान के पुत्र गौतम कुमार को गांव के ही राजेश साह घूमने का बहाना करके महुआ थाना क्षेत्र के हकीमपुर रजिया चौक पर ले गया और सतेंद्र पासवान की पुत्री से उसकी शादी करा दी और लड़की लड़के को रुकमंजरी ससुराल के लिये विदाई कर दी. जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो सास ससुर घर में रखने से मना कर दिया तो बखेड़ा खड़ा हो गया लड़के वालों ने लड़की को राजेश साह के घर भेज दिया जिसके बाद अगुआ राजेश फरार हो गया. लड़की वाले को जब पता चला कि लड़की को घर मे घुसने नही दिया जा रहा है तो पुलिस को खबर दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँची पुलिस को देख गौतम फरार हो गया . वही पुलिस ने , दूल्हे के माँ एवं भाई कुंदन पासवान को थाने ले आई.
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षो को थाने पर बुलाया गया है. यदि दोनों पक्ष नही माने तो आगे की कारवाई की जायेगी.
