May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार सरकार द्वारा आयोजित हुआ खेल प्रतियोगिता

बिहार सरकार द्वारा आयोजित हुआ खेल प्रतियोगिता

रिपोर्ट: जाहिद वारसी, गोरौल वशाली

 

बिहार सरकार द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता “मशाल 2024 “के संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल के कई अलग-अलग विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के वर्ग आठ की छात्रा तन्नू ने लंबी कूद में बालिका वर्ग में सबसे अधिक छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लंबी कूद में बालक वर्ग से वर्ग आठ का छात्र अरिहंत कुमार अव्वल रहा। बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अनिता कुमारी ने अन्य विद्यालय के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे कम समय में दौड़ पूरा करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 60 मीटर के दौड़ में डॉली कुमारी ने तेज दौड़ लगाती हुई प्रथम स्थान किया ।दूसरी तरफ क्रिकेट बॉल थ्रो में वर्ग आठ का ही छात्र बादल कुमार ने सर्वाधिक दूरी तक बॉल थ्रो कर संकुल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चे प्रखंड पर आयोजित मशाल प्रतियोगिता में शामिल होंगे ।दूसरी तरफ उत्सव भारती 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पर रहा। जबकि साइकलिंग में पिंटू द्वितीय और क्रिकेट बॉल थ्रो में चांदनी तृतीय स्थान पर रही ।इन सभी विजेता खिलाड़ियों के विद्यालय आगमन पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार,शिक्षिका रिंकू कुमारी, ज्योति भारती ,विपिन कुमार ,सुजीत कुमार, आदित्य नारायण सहित विद्यालय के सभी बच्चों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.