मशाल 2025 विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी किया गया पुरस्कृत।
मशाल 2025 विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी किया गया पुरस्कृत।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) बिहार सरकार द्वारा विद्यार्थियों में छुपी खेल प्रतिभा को खोजने के लिए विद्यालय स्तरीय खेल कुद प्रतियोगिता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का आयोजन में अंडर 14 एवं अंदर 16 उम्र वर्ग के छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।इसके अंतर्गत फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, साइकिलिंग ,एथलेटिक्स के विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय के शिक्षकों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र लेकर पुरष्कृत किया गया ।महुआ प्रखंड क्षेत्र के युगल सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरपुर में खेल संयोजक अनिरुद्ध कुमार सिंह एवं प्रधानाध्यापक प्रमोद पंडित के निर्देशन में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सफलता भी अर्जित की। सफल छात्र छात्राओं को विद्यालय के शिक्षकों एवं समाज सेवियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेंडल देकर पुरस्कृत किया गया। उपस्थित शिक्षकों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी उत्तरी के शिक्षक फहीम सिद्दीकी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी के शिक्षक फ़ैज़ अहमद ,मध्य विद्यालय हरपुर के आनंद मोहन एवं संजय कुमार ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुरा नवीन के मोहम्मद आसिफ के अलावे युगल से उच्च विद्यालय के शिक्षक दिवेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे ।विजेता प्रतिभागी बी आर सी महुआ में अपना प्रदर्शन करेंगे।
