April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में भाजपा कार्य समिति की बैठक में चुनाव जीतो पर भी चर्चा

महुआ में भाजपा कार्य समिति की बैठक में चुनाव जीतो पर भी चर्चा

बूथ कमेटी को सशक्त बनाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर लिए क्या विभिन्न निर्णय

महुआ। रेणु सिंह

भाजपा कार्य समिति महुआ नगर मंडल की बैठक गुरुवार को यहां विष्णु चौक स्थित एक सभा भवन पर हुई। जिसमें आगामी चुनाव को लेकर हर एक पहलू पर चर्चा की गई। इसके साथ ही बूथ कमेटी को सशक्त बनाने के साथ संगठन को मजबूती दिलाने को लेकर विभिन्न निर्णय लिए गए।
पार्टी के नगर अध्यक्ष दीपूदत्त चौधरी की अध्यक्षता और उत्तरी मंडल के अध्यक्ष रमैया सिंह के संचालन में अभिजीत कार्य समिति की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के उत्तरी मंडल जिलाध्यक्ष अजब लाल साह, महामंत्री संजीव जायसवाल उर्फ बबलू चौधरी, सुरेंद्र प्रधान, पंकज यादव आदि ने कार्यकर्ताओं को हौसले बुलंद करते हुए उन्हें आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ कमेटी को सशक्त करना होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को हर बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर उनकी बातों को सुनने और समस्याओं को ऊपर के लोगों तक पहुंचाने को कहा गया। बैठक में रिंकू देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, निशा कुमारी, बबीता शुक्ला, आलोक भगत, बीएलओ मिथुन सिंह, पंकज सिंह, तुलसी कुमार, आनंद कुमार, अरविंद राय, मिथिलेश चौधरी, दीपक मिश्रा, आलोक राय, मुन्ना कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने चुनाव जीतने और केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.