दो समुदाय के लड़का लड़की की शादी का वीडियो वायरल
1 min read
दो समुदाय के लड़का लड़की की शादी का वीडियो वायरल
महुआ। रेणु सिंह
दो समुदाय के लड़का लड़की की शादी कर लेने का तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की अपने पिता और भाई पर कई संगीन आरोप लगा रही है। वहीं दोनों अपने आप में शादी करने के लिए उम्र के अनुसार सक्षम होना भी बता रहे हैं।
गुरुवार को यहां एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। यह वीडियो महुआ का ही बताया गया है। मुस्लिम पक्ष की लड़की और हिंदू पक्ष के लड़का दोनों शादी रचा चुके हैं। लड़की नाक से लेकर पूरे मांग सिंदूर तक भरे हुए हैं। लड़की का कहना है कि उसके पिता और भाई हिंदू लड़का से प्यार होने की बात जान रहे हैं। जिसको लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। यह भी कर रहे थे कि दोनों को हत्या कर देंगे। यह हत्या एक्सीडेंट का रूप होगा। लड़की द्वारा यह भी बताया गया है कि वह लड़का से बेहद प्यार करती है और उसने लड़का को ही भगा कर अपनी मर्जी से शादी की है। क्योंकि वह इसके लिए सक्षम है। जबकि लड़का का भी कहना है कि वह हमेशा से कह रहा था कि शादी के लिए दोनों परिवार का सहमत होना जरूरी है। क्योंकि ऐसा नहीं होने से दोनों परिवार टूटेंगे। लंबे समय की जारी वीडियो में लड़की द्वारा अपने पिता भाई पर हत्या करवा देने का संगीत आरोप लगे हैं। उसके पिता और भाई यह नहीं चाहते थे कि दूसरे समुदाय के लड़का से वह शादी करें। बहरहाल लड़का लड़की द्वारा जारी वीडियो महुआ के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वाक्या दो-तीन दिन पहले की बताई जा रही है। यह घटना की सूचना अभी ना तो थाने में आई है और ना ही लड़का लड़की ही घर आया है।