June 14, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में राज्य स्तरीय महिला खो-खो लीग में विभिन्न जिलों से पहुंचेखिलाड़ी दिखा रहे अपना दमखम डे नाइट खेल देखने के लिए उमड़ रहे दर्शक

1 min read

महुआ में राज्य स्तरीय महिला खो-खो लीग में विभिन्न जिलों से पहुंचेखिलाड़ी दिखा रहे अपना दमखम
डे नाइट खेल देखने के लिए उमड़ रहे दर्शक

महुआ। रेणु सिंह

पांच दिवसीय राज्य स्तरीय खो-खो लीग में तीसरे दिन शुक्रवार को महिला खिलाड़ियों ने अपना खूब दमखम दिखाया। उन्होंने अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाकर दर्शकों का दिल जीता। यहां विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिख रहा है। सभी अपने-अपने कर्तब दिखाने में जुटे हैं। यहां कढ़निया स्थित वाईएनआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन पर चल रहे इस लीग में अव्वल आने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीयअस्तर पर प्रदर्शन करने के लिए चुना जाएगा
यहां खो-खो लीग एसोसिएशन के सुरेश कुमार, अमित कुमार सिंह, कुमार गौतम, नीरज कुमार, चंदन कुमार और आयोजन समिति के अध्यक्ष मुखिया संजीत कुमार ने बताया कि 15 जून तक यह खेल होगा। इस खेल में भाग लेने के लिए विभिन्न जिलों से करीब 200 महिला खिलाड़ी पहुंचे हैं। सभी खिलाड़ियों में जोरदार आजमाइश चल रही है। सभी टीम के खिलाड़ी एक दूसरे को मात देने में लगे हैं। यह खेल भीष गर्मी और हीट वेव को देखते हुए डे नाइट में हो रहा है। संगठन के सदस्यों ने बताया कि महुआ की धरती पर पहली बार राज्य स्तरीय खो-खो लीग का आयोजन किया गया है, जो महुआ की धरती के लिए शान है। इस मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन, लोजपा नेता संजय सिंह, किसलय किशोर, प्रभारी प्रधानाचार्य अजीत कुमार पप्पू, आरके डेयरी के रंधीर कुमार सहित विभिन्न लोगों ने खेल आयोजन के लिए आयोजक को बधाई दी। अतिथियों ने कहा कि राज्य स्तरीय लीग में विभिन्न जिलों से आए महिला खिलाड़ी यहां शांतिपूर्ण वातावरण में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महुआ की धरती पर पहली बार आयोजित यह खो खो लीग गौरवान्वित करने वाला है। वही खेल में अपना प्रदर्शन दिखाने आए महिला खिलाड़ियों ने बताया कि उन्हें यहां काफी अच्छा माहौल मिल रहा है। वहीं देर रात में पहुंचे पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने खिलाड़ियों के साथ बैठकर खाना खाया। उन्होंने कहा कि महुआ की धरती पर यह खेल लोगों को नया संदेश देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.