June 20, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर में आयोजित किया गया युवा जागरुकता कार्यक्रम।

पातेपुर में आयोजित किया गया युवा जागरुकता कार्यक्रम।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

 

पातेपुर के खेसराही गांव में भारत सरकार के अधिकारी चंद्र मोहन सिंह की आवास पर युवा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन और राष्ट्रीय मानव अधिकार न्याय आयोग के बैनर तले आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पातेपुर के आसपास के लगभग 150 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के अधिकारी चंद मोहन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कानून और संविधान के प्रति जागरूक करना है। युवा अपने सभी मांगों को संवैधानिक तरीके से सरकार के समक्ष रखें, सरकार उनकी जरूर सुनेगी। चंद्र मोहन सिंह ने बताया की हम लोग हर दिन हजारों लोगों की मदद करते हैं, जिसमें मेडिकल से जुड़े हुए कितने लोगों को अस्पतालों में सुविधा मुहैया कराया जाता है। चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि इसके बाद पातेपुर के हाई स्कूल मैदान में एक युवाओं का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें देश भर के बड़े बड़े अधिकारियों, शिक्षाविदों के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका राजू सिंह, पारस जी, अवधेश कुमार, रणवीर कुमार, मनीष कुमार दीपू सिंह कुशवाहा, जयराम कुमार और आशुतोष आनंद ने निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.