समान शिक्षा लागू करो पदयात्रा महुआ पहुंची महुआ। रेणु सिंह
समान शिक्षा लागू करो पदयात्रा मंगलवार को महुआ पहुंची। जहां लोगों ने यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। यह पदयात्रा समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से निकली है जो 10 जुलाई को पटना पहुंचेगी। इस यात्रा का आयोजन सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया), जन विकास शक्ति संगठन, जन आंदोलन, राष्ट्रीय समन्वय जन जागरण शक्ति संगठन, कोसी निर्माण मंच के समर्थन में निकाली गई है। इस यात्रा का नेतृत्व संदीप पांडे व अजय सहनी कर रहे हैं। इस पदयात्रा में शामिल गौतम, सुधा, राजू, प्रमिला, पिंकी, फुल कुमारी, मीनाक्षी, इंद्रजीत, संतराम, अशोक चौरसिया, बबीता, दुखी लाल, रिंकी महेंद्र यादव आदि ने बताया कि सरकार समान शिक्षा लागू करें। क्योंकि चाहे गरीब हो या हो राजा के संतान। सभी को शिक्षा एक समान मिलनी चाहिए। यात्रा में शामिल पदयात्री रुकते, नुक्कड़ सभा करते, गीत गाते हुए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बिहार में गरीबों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल रही है। आर्थिक अभाव के कारण वह उच्च शिक्षा नहीं ले पा रहे हैं।