हाजीपुर में जन सुराज पार्टी ने लगाया निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर।
हाजीपुर में जन सुराज पार्टी ने लगाया निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली) सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बाबा गरीब नाथ के जलाभिषेक करने के लिए पहलेजा से गंगाजल लेकर लाखों की संख्या में कांवरिया रविवार के दिन प्रस्थान करते हैं ।जगह-जगह प्रशासन की ओर से एवं स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से भोले बाबा के भक्तों के लिए जगह-जगह शिविर का आयोजन किया जाता है।इसी कड़ी में हाजीपुर स्थित जेल गेट के सामने जन सुराज पार्टी ने निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाया।कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन जन सुराज पार्टी के जि़ला संरक्षक चंद्रदेव सिंह ,भूपेंद्र त्रिपाठी ,जिलाध्यक्ष अमर कुमार ,महासचिव अरविन्द राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर,जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी राकेश रंजन, जि़ला संगठन अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, हाजीपुर विधासभा के संभावित प्रत्याशी राजेश ठाकुर ,आदर्श ठाकुर ,चंचल सिंह,ईo धर्मेंद्र सिंह ,राजदेव ठाकुर सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।
