March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दैनिक जागरण के मंच पर बिहार के उत्थान और बदलाव को लेकर सभी दलों और संगठनों के बीच संवाद, पसमांदा मुद्दों पर उठा ज़ोरदार सवाल

 पटना, ताज होटल :दैनिक जागरण के मंच पर बिहार के उत्थान और बदलाव को लेकर सभी दलों और संगठनों के बीच संवाद, पसमांदा मुद्दों पर उठा ज़ोरदार सवाल

आज पटना स्थित ताज होटल में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘बिहार उत्थान और बदलाव संवाद’ कार्यक्रम में बिहार की तमाम राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

 

इस मंच पर इंडिया गठबंधन की ओर से मुकेश सहनी और कांग्रेस के राजेश राम उपस्थित रहे, समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद थे, केंद्रिय मंत्री राजनाथ सिंह जी ने सभी धर्म और सबकी एकता की बात की,

पसमांदा समाज के दबंग कार्यकर्ता इरफान अली जामियावाला ने मंच पर अनुच्छेद 341/3 और पसमांदा आयोग की मांग पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हर मंच पर पसमांदा की आवाज़ को दबाने की कोशिश होती है, लेकिन अब यह आवाज़ चुप नहीं बैठेगी।

उनकी सशक्त उपस्थिति से सभी दलों के बीच हलचल मच गई और पसमांदा न्याय की मांग एक बार फिर ज़ोर पकड़ गई.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.