वैशाली इंडिया गठबंधन कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक फन पॉइंट मे संपन्न, चलो बूथ की ओर अभियान शुरू!
वैशाली इंडिया गठबंधन कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक फन पॉइंट मे संपन्न, चलो बूथ की ओर अभियान शुरू!
हाजीपुर 3 अगस्त 2025,
इंडिया गठबंधन जिला कोऑर्डिनेशन कमिटी की विस्तारित बैठक संयोजक बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी के अध्यक्षता में हाजीपुर के होटल फोन पॉइंट में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से चलो बुथ की ओर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया. कोऑर्डिनेशन कमिटी ने वैशाली जिला में 2लाख 25 हजार से ज्यादा मतदाताओं का गणना फॉर्म नहीं भरे जाने पर चिंता जाहिर की. बैठक में उपस्थित राजद के प्रदेश महासचिव नागेंद्र सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव शशि भूषण कुमार उर्फ शशि सिंह यादव, भाकपा माले के जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव, सीपीएम के जिला सचिव रमाशंकर भारती, सीपीआई के कार्यकारी जिला सचिव अशोक ठाकुर, कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अक्षय शुक्ला, वीआईपी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश साहनी, राजद जिला महासचिव बिंदेश्वर दास आदि ने एक स्वर से अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगाने भारत और रूस के बीच जारी व्यापार को समाप्त करने जुर्माना लगाने की धमकी को भारत के संप्रभुता पर हमला मानते हुए इसका विरोध किया! दूसरी और नेताओं ने मांग किया कि जिला प्रशासन मृतकों, अनुपस्थित मतदाताओं, और वैसे मतदाता जिनका नाम दो जगह दर्ज है, अलग-अलग उनकी सूची सभी मान्यता प्राप्त दलों को उपलब्ध कराए. नेताओं ने कहा कि एस. आइ. आर. के बहाने गरीबों का नाम मतदाता सूची से हटाने, मताधिकार को समाप्त करने, चुनाव चुराने, कि भाजपा की साजिश को विफल करना है. इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, बी एल ए 2, सभी नेतागण अभियान चलाकर हर बूथ पर जाएंगे, बूथ के बीएलओ से विस्तृत जानकारी इकट्ठा करेंगे और जिनका गणना फॉर्म नहीं भराया, वैसे मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर फॉर्म 6, जहां मृतक का नाम जोड़ दिया गया है, या एक ही व्यक्ति का नाम इसी सूची में एक जगह से ज्यादा है, उनका नाम काटने के लिए फार्म 7, जिन मतदाताओं का नाम स्थानांतरण करवाना है, उनके लिए फॉर्म 8 भरवाने का काम युद्ध स्तर पर करेंगे. बैठक सभा में सभी घटक दलों के प्रखंड अध्यक्ष /प्रखंड सचिव, अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे. राजद के अशोक पंडित,डॉ बिन्देसर दास, जितेंद्र यादव राजद राज परिषद सदस्य ,महिला राजद नेत्री सुचित्रा चौधरी, विभा रानी, पपु यादव, भाकपा माले के मजिनदर साह, गोपाल पासवान, गिरजा पासवान, रामपारस भारती, पवनकुमार सिह, बच्चा बाबू, सीपीआई के अमृतगिरी, मोहित पासवान,नन्हे आलम,सीपीएम के दीनबंधु प्रसाद,और अन्य ने भारत सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा पेश किए गए इस चुनौती को साहस के साथ मुकाबला करने का संकल्प लिया!
