इंडिया गठबंधन पसमांदा मुस्लिम को हक़ नहीं दिया तो 2025 में पार्टी को हराएंगे : बैकवर्ड एकता मंच
इंडिया गठबंधन पसमांदा मुस्लिम को हक़ नहीं दिया तो 2025 में पार्टी को हराएंगे : बैकवर्ड एकता मंच
पटना वैशाली: बैकवर्ड एकता मंच / पिछड़ा/ अतिपिछड़ा/ मुस्लिम संगठनों की संयुक्त बैठक, दिनांक 10-08-2025 दिन रविवार ,समय 11 बजे दिन स्थान आई एम ए हाल दक्षिणी गांधी मैदान पटना हुई बैठक में समाज सेवी, पसमांदा मुस्लिम महाज के हक़ की आवाज़, मिसाली महान नेता एवं राजद पार्टी के सिनीयर लीडर अली रजा अंसारी, इरफान जामिया वाला , मोहम्मद साबिर वैशाली , मोहम्मद नफीस मसौढ़ी, उस्मान हलाल खोर, तौफीक साईं, इत्यादि ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम उस पार्टी को 2025 के विधानसभा चुनाव में हराने का पसमांदा मुसलमान की हिस्सेदारी नहीं दी गई तो मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र में राजद के खिलाफ पार्टी में बगावत का मोर्चा खोलूंगा और राजद प्रत्याशी को हराने का काम करेंगे।आज की मीटिंग में इस संगठन को मजबूत करने के लिए कमिटी को विस्तार किया गया और आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए कुछ मंथली रुपए भी सदस्यता शुल्क रखी गई जिस को सराहा गया और उपस्थित लोगों ने सहयोग राशि भी दिए इस सभा में अंसारी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली रजा अंसारी वैशाली , डाक्टर फ़रमान राईन, मो कलीम अख्तर चंपारण, तौफीक अहमद सांईं पीस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, नगर निगम चेयरमैन मंसुर अली, युवा समाज सेवी मोहम्मद नफीस मसौढ़ी , कवि शराफ़त अंसारी कैमूर,फ़हीम अंसारी औरंगाबाद, तारीक हुसैन अंसारी पटना, नौशाद आजम, उस्मान हलाल खोर, साबिर अंसारी, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद इरफान,मोहम्मद मुख्तार, परवेज आलम, मोहम्मद चांद अंसारी, शौकत अली , पत्रकार मुसर्रत जहां, अख्तर अंसारी, मोहम्मद नसीम औरंगाबाद, मीटिंग के संचालन प्रभारी अधिवक्ता एवं आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के महा सचिव शब्बीर अंसारी इत्यादि लोगों ने बारी बारी से अपनी बातें रखीं भविष्य में संगठन को मजबूत बनाने की संकल्प लिए सभा की समाप्ति से पहले लेखक शराफ़त अंसारी की लिखी हुई किताब की सामूहिक रूप से विमोचन भी किया गया। और सभा की समाप्ति अध्यक्ष सिराज रहमान अंसारी के धन्यवाद ज्ञापन के बाद हुई ।
