अपने बच्चों की भविष्य के लिए जन सुराज को वोट दें: संजू देवी
अपने बच्चों की भविष्य के लिए जन सुराज को वोट दें: संजू देवी
महुआ। रेणु सिंह
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महुआ में विभिन्न दलों के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच मंगलवार को जन सुराज द्वारा बिहार बदलाव कार्यक्रम के तहत सभा कर लोगों को अपने बच्चों के भविष्य सुधारने और समाज को बदलने के लिए पार्टी को वोट देने की अपील की गई।
यह बिहार बदलाव सभा का आयोजन संभावित प्रत्याशी संजू देवी के द्वारा महुआ विधानसभा के महजिदिया हाट चौक पर किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर तक के विभिन्न कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर संजू देवी ने गरजते हुए कहा कि बिहार बदलाव की ओर है। हर लोग अब नया बिहार बनाना चाहते हैं। नए बिहार के लिए प्रशांत किशोर को लोग आगे कुर्सी पर देखना चाह रहे हैं। आप सभी लोग अपने बच्चों की भविष्य सवारने के साथ-साथ विकास की गति तेज करने के लिए जैन सुराज को वोट दें। उपस्थित पार्टी पदाधिकारी ने भी लोगों से रोजी रोजगार, बच्चों को भविष्य सुधारने और बिहार को बदलने के लिए जनसुराज को वोट करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुरेंद्र सिंह तथा संचालन धनंजय सिंह ने किया। जिला संरक्षक चंद्रदेव सिंह, रामनारायण सिंह, अमर कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, राकेश रंजन, राकेश पटेल, बैजनाथ चौधरी, जनार्दन सिंह, राजकुमार सहनी, विद्याभूषण सिंह, अरशद हुसैन, इंद्रजीत प्रधान, पूर्व जिला महासचिव राजदेव ठाकुर, अवधेश पासवान, लालदेव कुशवाहा, अविनाश कुमार, सुधीर मालाकार, दिलीप राय आदि उपस्थित थे।
