महुआ में घरेलू फ्री बिजली पर मुख्यमंत्री की लोगों ने सुनी संवाद
महुआ में घरेलू फ्री बिजली पर मुख्यमंत्री की लोगों ने सुनी संवाद
महुआ। रेणु सिंह
घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मिलने वाली फ्री बिजली पर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में लोगों की भी उमड़ी। यह संवाद महुआ के चार जगहों पर टेलीविजन के माध्यम से उपभोक्ताओं को सुनाया गया।
महुआ विद्युत प्रशाखा के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विद्युत उपभोक्ताओं से सीधा संवाद सेटेलाइट के माध्यम से कराया गया। इसके लिए यहां गांधी मैदान, कन्हौली खेल मैदान, मुकुंदपुर सिंघाड़ा स्थित महाराणा प्रताप मैदान और मिडिल स्कूल मंगुराही परिसर सहित चार जगहों पर उपभोक्ताओं को संवाद सुनने के लिए व्यवस्था की गई थी। महुआ गांधी मैदान में विद्युत पदाधिकारी के अलावा अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि भी संवाद में शामिल हुए। इधर कन्हौली, सिंघाड़ा और मांगुराही में विद्युत विभाग के कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि के साथ लोगों ने मुख्यमंत्री का संवाद सुना। इस संवाद में उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के पदाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी। कई जगहों पर उपभोक्ताओं को बिल में गड़बड़ी आने की बड़ी संख्या में शिकायत आई। कार्यक्रम में महुआ के कनीय अभियंता सुशांत कुमार, पिरोई के राजेश कुमार ने सक्रियता बरती।
