मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर बड़े पैमाने पर गरीबों को वोट देने से वंचित करने कि साजिश : नागेंद्र सिंह
मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर बड़े पैमाने पर गरीबों को वोट देने से वंचित करने कि साजिश : नागेंद्र सिंह
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी
वैशाली। भगवानपुर प्रखंड के अड्डा चौक स्तिथ रॉयल मौर्या विवाह भवन मे इंडिया गठबंधन कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुआ जिसमे राजद प्रदेश महासचिव नागेंद्र सिंह,प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, राजद प्रदेश महासचिव शशि सिंह यादव, राजद के जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी, माले के जिला सचिव विशेश्वर यादव, कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अक्षय शुक्ला, वीआईपी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सहनी, राजद के वरिष्ठ नेता पीके चौधरी इत्यादि ने सभा को संबोधन करते हुए कहा की मतदाता सूची पुनरीक्षण एक धोखा है बड़े पैमाने पर गरीवो को वोट देने से वंचित करने का साजिश बीजेपी के नेतागण कर रहा है! इससे सबको सावधान रहने कि जरुरत है!प्रखंड स्तर /ग्राम स्तर /वार्ड स्तर पर कमिटी गठन कर लोगो को जागरूकता कर सभी लोग से आग्रह करे कि अपने -अपने गृह बूथ पर जाकर बी.एल.ओ. से मिलकर अपना और अन्य अपने लोग का नाम देखे अगर किसी का नाम नही है तो फर्म 6 भरकर सम्बंधित बी. एल. ओ.को 1 सितम्बर से पहले दे ताकि आप का नाम जुड़ जाए सभी जनता को जागरूक करे!प्रखंड इंडिया समन्वय समिति का चुनाव हुआ जिसमे प्रखंड संयोजक,सहसंयोजक तथा राजद से सदस्य शशिभूषण कुमार उर्फ शशि सिंह यादव, अमरेश कुमार यादव, माले से पवन सिंह, कांग्रेस से राणा सुरेश सिंह,अमरेश सिंह, वी.आई. पी. से राजू सहनी, हरिलाल सहनी, सीपीएम से रामकुमार राम, दसई महतो, नसीम आलम इत्यादि को चयन किया गया चयनित संयोजक, सहसंयोजक सभी सदस्यों को इंडिया गठबंधन के नेतागण ने धन्यवाद दिया! सभा मे राजद जिला महासचिव बिन्देशर दास,शशि सिंह यादव, राजद नेता ऐजाज खान, तेज नारायण साह,पूनम देवी, संजय कुमार राय, ललन कुमार, वी.आई.पी. के राजू सहनी, माले नेता पवन सिंह, कांग्रेस नेता राणा सुरेश, गोपाल महतो, पूनम दास, हरिओम राम, चंद्रकेत यादव,मनोज कुमार राय, नीलम देवी, निभा राम, सतेंद्र राय,रणवीरयादव, राहुल राय सहित सैकड़ो इंडिया के साथीगण उपस्थित थे!
