March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समता कॉलेज में पीजी की पढ़ाई को लेकर हस्ताक्षर अभियान दूसरे दिन भी लगातार जारी

समता कॉलेज में पीजी की पढ़ाई को लेकर हस्ताक्षर अभियान दूसरे दिन भी लगातार जारी, हस्ताक्षर अभियान में जनप्रतिनिधियों का मिल रहा समर्थन

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार

 

जंदाहा, 12.08.2025समता कॉलेज में पीजी की पढ़ाई को लेकर एनएसयूआई एवं भीम आर्मी के द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के दूसरा दिन पूर्व छात्र नेता एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि रंजीत पंडित एवं समता महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष राजकिशोर कुमार के नेतृत्व दर्जनों कोचिंग सेंटर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कोचिंग संचालक, शिक्षक एवं छात्रों ने बढ़ चढ़ कर सघन हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते हुए सैकड़ों हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया।

मंगलवार को जंदाहा प्रखंड के पंचायत चांद सराय, महिसोर एवं डीह बिचौली में सघन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, हस्ताक्षर अभियान के दौरान अलग-अलग जगह हुए नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश सचिव उत्तम कुमार ठाकुर एवं भीम आर्मी वैशाली के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि समता कॉलेज में पीजी की पढ़ाई नहीं होने के कारण यहां के शोषित, पीड़ित उपेक्षित वर्ग के छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। वही डीह बिचौली पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता शिवम कुमार सहनी एवं आलोक राज ने कहा कि पीजी की पढ़ाई समता महाविद्यालय में होने से समाज के हर वर्गों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा क्योंकि शिक्षा ही समाज के विकास की रीढ़ होती है।

इस मौके पर चांदसराय पंचायत के पूर्व मुखिया त्रिवेणी चौधरी, महिसौर पंचायत के पंकज सिंह, सुधीर सिंह, ललन सिंह एवं डीह बुचौली पंचायत के वार्ड सदस्य अर्जुन राम सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन जताते हुए कहा कि इस अभियान में हमेशा हम आपके साथ खड़े हैं।

इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अरविन्द आजाद, भीम आर्मी प्रखंड अध्यक्ष जंदाहा बबलू कुमार, राकेश कुमार, राजा बिहारी, एनएसयूआई के सुबोध पासवान, शिवम कुमार सहनी, आलोक राज, सलमान, अंकित कुमार, दीपक ठाकुर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.