उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी के बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा ।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी के बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली )आजादी के तिरंगा यात्रा महोत्सव प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता एवं तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश देने का काम किया । महुआ प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी में प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया ,एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर अपनी कला क्षमता को प्रदर्शित किया ।बुधवार की सुबह विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व में अपने देशभक्ति को प्रदर्शित किया ।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने आसपास के गांव ,मोहल्ले में तिरंगा यात्रा निकालकर भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाकर अपना जज्बा को प्रदर्शित किया । इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका पूनम कुमारी ,अर्चना कुमारी, वंदना कुमारी भगत,श्वेता कुमारी ,प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह के अलावे विद्यालय के छात्र छात्राएं जिसमें राहुल ,अंकित, सुमन ,रौशन, शिवम ,आशिफ़ा सिद्धिका,जोया सिद्धिका, वैष्णवी झा ,मेहर प्रवीण ,अनुराधा कुमारी सहित सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
