पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ सुरेंद्र कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ सुरेंद्र कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) ग्रामीण चिकित्सक कल्याण विकास संस्थान के बैनर तले लोदीपुर दियारा क्षेत्र एवं गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में विस्थापित बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर सुरेंद्र कुमार एवं विमला कुमारी राहत सामग्री का वितरण किया ।बताते चले कि गंगा नदी में आई उफान के कारण गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र में गंगा का पानी फैल चुका है ,जिससे लोग अपने घर वार को छोड़कर शरण लेने के लिए ऊंचे स्थान पर ठहरे हुए हैं ।उन्हें न खाने पीने की वस्तु है और न ही जलावन या गैस की सुविधा ।शौचालय जाने के भी जगह का भी अभाव है। पीने के पानी के लिए डर-डर की ठोकरें खाने पर रही है ।जिसकी खबर मिलते हैं ग्रामीण चिकित्सक कल्याण विकास संस्थान के अंतर्गत हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर सुरेंद्र कुमार और विमला कुमारी ने बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उनका दुख दर्द जाना एवं चूड़ा गुड ,पानी की राहत सामग्री पहुंचाई। इस कार्यक्रम में अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय हाजीपुर द्वारा नियुक्त अधिवक्ता मनीष कुमार भी उपस्थित थे।
