March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जहांगीरपुर सलखन्नी श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न ।

जहांगीरपुर सलखन्नी श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

महुआ (वैशाली)प्रखंड के जहाँगीरपुर सलखन्नी वार्ड संख्या एक (घुसकी हाट) में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा एवं संचालन सचिव विपुल कुमार ने किया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। मेले में खेल तमाशा, मीना बाजार तथा संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा । इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति भी ली जाएगी। मां दुर्गा के प्रतिमा का निर्माण एवं साज सज्जा की जिम्मेवारी भी कार्यकर्ताओं को दी गई। बैठक में कोषाध्यक्ष अर्जुन प्रधान,राम स्वार्थ सिंह, विश्वनाथ सिंह, महेश महतो,राम बाबू राय, विकास गुप्ता, संजय राय,गुड्डू राय, प्रमोद पाण्डेय, मुन्ना प्रधान, धर्मेंद्र पासवान, विवेक, अशोक, सुरेन्द्र, कुन्दन,अमीत,सुजीत,संजीव, शांतनु सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.