महुआ विधानसभा एन डी ए कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश कुमार को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा।
1 min read
महुआ विधानसभा एन डी ए कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश कुमार को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा।
(भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन अपने सहयोगी दल उपेंद्र कुशवाहा एवं माझी के चुनाव चिन्ह भूले )
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
हाजीपुर (वैशाली)महुआ के गांधी मैदान में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ि ने कहा कि बिहार का स्वर्णिम इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्य को हाथों से लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब बिहार में स्टेपलाइजर का युग समाप्त हो गया है। ऊर्जा मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव के कार्यों का जिक्र करते हुए रूढ़ि ने कहा कि राज्य में बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है और अब घर-घर बिजली उपलब्ध है।
रूढ़ि ने एनडीए नेताओं से आह्वान किया कि वे मजबूती से जनता के बीच जाएं और सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। उन्होंने साफ कहा कि नीतीश कुमार वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य में भी मुख्यमंत्री बने रहेंगे। बिहार की प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य अब टेकऑफ की स्थिति में है, टीम पूरी तरह तैयार है, बस उड़ान भरना बाकी है।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि महागठबंधन के दलों को जीतन राम मांझी की कढ़ाई में भून दिया जाएगा। चिराग पासवान का एनडीए के साथ रहना पूरे बिहार में रोशनी फैलाएगा। शाहनवाज ने कहा कि पीले गमछाधारी लोग जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन अब मुसलमान केवल अल्लाह से डरता है, किसी इंसान से नहीं।
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं, मक्का की कीमतों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बुलेट यात्रा पर कटाक्ष करते हुए बोले कि उनके शासनकाल में तो साइकिल भी चलाना मुश्किल था, लेकिन आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़कों पर बुलेट रफ्तार से दौड़ रही हैं।
वहीं बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में सिर्फ़ हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद और दंगे होते थे। लेकिन जब से नीतीश कुमार ने सत्ता संभाली है, तब से विकास की नई इबारत लिखी गई है और बिहार ने नई पहचान बनाई है। मंत्री शीला मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में महिलाओं को सम्मान मिला है, वह कभी नहीं मिला था, इसलिए महिला भी उनके प्रति समर्थन रखती हैं ।सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अजब लाल साह एवं संचालन जद यू जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने की ।इस मौके पर जदयू प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय ने एनडीए के नेताओं का स्वागत किया तथा आए हुए तमाम कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह में उपस्थित नेताओं में जद यू नेत्री पूर्व उम्मीदवार डॉ आसमा प्रवीण,लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता पूर्व उम्मीदवार संजय सिंह ,मुन्ना अंसारी , डॉ अहमद अशफाक करीम, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष लालदेव राम ,नागेश्वर राय ,कमल प्रसाद सिंह,बजेंद्र सिंह पप्पू, अकिल देव सिंह, उमेश कुशवाहा,भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमैया सिंह ,लोजपा रामविलास के देवेंद्र पासवान ,श्रीकांत पासवान , अवधेश सिंह, जद यू उमेश सिंह,अमित कुमार झा,बिक्की सिंह सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।