प्रकृति बंदन दिवस पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रकृति बंदन दिवस पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
महुआ। रेणु सिंह
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के यहां द्वारा मध्य विद्यालय बेझा में प्रकृति बंदन दिवस मनाया गया जहां लोगों को जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक मुक्तिनाथ सिंह ने की। जबकि मंच का संचालन मुकेश शुक्ला द्वारा करते हुए विषय प्रवेश कराया गया।मुख्यरूप से उपस्थित तारकेश्वर प्रसाद के द्वारा पीपल व बरगद के पौधा का पूजा अर्चना कर उसकी माता को बताया गया।इस दौरान उन्होंने स्वयंसेबको को संबोधित करते हुए पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई और लोगों से पौधे लगाने के साथ जल संरक्षण का संकल्प कराया गया। सक्षम कुमार के द्वारा यहां शांति पाठ किया गया। खंड संयोजक प्रकाश झा, शिवजी सिंह, भोला, संतोष झा, खंड कार्यवाह मिथुन, सह खंड कार्यवाह मोनू, खंड शारीरिक प्रमुख रौशन, शिक्षक सुनील, रविकिशन, राजपाकर खंड से प्रिंस,अभिषेक, परमजीत आदि उपस्थित थे।