March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुर्व शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल पहुंचे अनशन पर बैठे हुए लोगों से मिलने ,

पुर्व शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल पहुंचे अनशन पर बैठे हुए लोगों से मिलने ,

रिपोर्ट जाहिद वारसी।

 

गोरौल प्रखंड परिसर में अखिल भारतीय किसान फेडरेशन के द्वारा अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन सत्याग्रह किया जा रहा है. इस अनशन के दूसरे दिन सूबे के पूर्व शिक्षा मंत्री बृषिण पटेल ने अनशन कर रहे लोगो से मिले और उनकी लड़ाई को आगे तक लड़ने का आश्वासन दिया. पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि चारो तरफ भ्र्ष्टाचार का आलम है . गरीब जनता की आवाज को दबाया जा रहा है. इन्हें कोई देखने बाला नही है. आज किसानों की माली हालत खराब हो गए है. किसानों के परिवार भूखे मर रहे है. युवा बेरोजगार है कहीं कोई रोजगार नही मिल रहा है. हर तरफ घूसखोरी चर्म पर है.कोई पूछने बाला नही है. फेडरेशन के चार सूत्री मांगों में स्वास्थ्य एवं पशु पालन सेवा बेहतर बनाना, बेरोजगारी, शिक्षा एवं किसानों की समस्या, स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाना, गोरौल समुदायिक स्वास्थ्य में लुट खसोट को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति की जांच होनी चाहिए. मनरेगा जॉब कार्ड में धांधली किया जा रहा है. बेरोजगारों को रोजगार नही मिल रही है. किसानो की समस्या दूर करते हुए शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग शामिल हैं. अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे प्रमोद कुमार की तबियत बिगड़ते देख प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने स्वास्थ्य जांच किया . वही सत्याग्रह में कमलेश्वर राय, श्याम कुमार,संजय कुमार, उमेश यादव, कमलेश्वरी देवी , वीर बहादुर सहित दर्जनों लोग सामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.