March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संदिग्ध हालत में एक महिला का शव फंदे पर झुलता मिला।

संदिग्ध हालत में एक महिला का शव फंदे पर झुलता मिला।

रिपोर्ट जाहिद वारसी।

 

मनियारी थाना क्षेत्र के पकाहीं गांव में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में फंदे से झूलता मिला, मृतक महिला की पहचान थाना क्षेत्र के पकाहीं गांव निवासी पवन सहनी की 24 वर्षीय पत्नी संजू कुमारी के रूप में किया गया है, मृतक का नैहर पातेपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में है । मृतक कि मां मुखिया देवी पिता सकलदेव सहनी ने बताया कि मृतक संजु की शादी चार वर्ष पुर्व हुई थी विवाह के कुछ दिनो बाद ही सास ससुर छोटी सास छोटा ससुर एवं नन्द यातनाएं देना शुरू कर दिया था, पति पवन सहनी इसका विरोध करता तो परिवार वाले उसे भी प्रताड़ित किया करते थे, कुछ दिन पूर्व अशोक सहनी, हरेंद्र सहनी, आसा देवी , तेतरी देवी,पुकार सहनी ,भोला सहनी , अंजली कुमारी सहित परिवार वालों ने मिलकर हत्या कर देने की धमकी दी और कहा मार कर लास पचा देंगे और आज इन लोगों ने मिलकर मेरी पुत्री की हत्या कर लास को फंदे से लटका दिया, संजु ने फोन कर बताया था कि मुझे आकर ले जाव नही तो ये लोग मेरी हत्या कर देंगे जब मैं यहां आई तो पवन के परिवार वाले घर छोड़कर फरार था सामने मेरी पुत्री का शव फंदे से लटका हुआ था, वहीं मृतका का पति पवन कुमार दिल्ली कमाने गया हुआ है, इस घटना की सुचना मैं मनियारी थाना को दिया सुचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस बल के साथ यहां पहुंची, मनियारी थाना घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया है। मनियारी थाना अध्यक्ष देवरत कुमार ने बताया कि एक महिला का शव संदिग्ध हालात में घर मे मिला है यह मामला हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.