May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अस्पतालों में वायरल बुखार के साथ खांसी सर्दी के मरीजों की संख्या में इजाफा, बारिश को लेकर जल जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढा

अस्पतालों में वायरल बुखार के साथ खांसी सर्दी के मरीजों की संख्या में इजाफा, बारिश को लेकर जल जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढा
महुआ। रेणु सिंह

बारिश को लेकर जगह-जगह जल जमाव हो जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वही एक बार फिर वायरल बुखार ने पांव जमाना शुरू कर दिया है। इस समय सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में वायरल बुखार के अलावा खांसी, सर्दी से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक पहुंच रही है। सोमवार को यहां सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की भीड़ रही।
अस्पताल में इस समय मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। बताया गया कि बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव होने से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। जिससे डेंगू का डर भी लोगों को सता रहा है। शाम ढलने के बाद मच्छरों का गीत लोगों को कानों के पास सुनाने को मिलता है। यहां अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ महेश चौधरी और डॉ केसी विद्यार्थी ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बुखार अधिक हो रहे हैं। कभी बारिश, कभी धूप, कभी उमस की गर्मी हो जाने से इस तरह की बीमारी अधिक बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय मच्छरों के प्रकोप बढ़ने से डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है। डॉ चौधरी ने बताया कि उमस की गर्मी होने के कारण अधिक पसीना भी निकल जा रहा है। जिसके कारण डिहाईड्रेशन के लोग शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसमी रोगियों की भीड़ से अस्पताल इस समय पट जा रहा है। इधर अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी में मरीजों की काफी भीड़ हो रही है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तो उनकी लंबी तादाद लग जाती है। अनुमंडल अस्पताल प्रभारी डॉ मनोरंजन सिंह और पीएचसी प्रभारी डॉ अभिषेक कुमार ने भी बताया कि इस समय वायरल फीवर के मरीज अधिक बढ़ गए हैं। मौसमी बीमारी से ग्रसित 50 फीसद मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों के लिए अस्पताल में दवाएं उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.