माताओं का जीवित्पुत्रिका व्रत आज जिउतिया को लेकर खूब बिके मरुआ के आटा और नोनी के साग
माताओं का जीवित्पुत्रिका व्रत आज
जिउतिया को लेकर खूब बिके मरुआ के आटा और नोनी के साग
महुआ। रेणु सिंह
माताओं द्वारा पुत्रों के लिए की जाने वाली जिउतियां व्रत का नहाए खाय शनिवार को होगा। इसको लेकर शुक्रवार को मरुआ के आटा, नोनी के साग और सब्जियों में झींगनी और उसके पत्ते की खूब बिक्री हुई।
महुआ सहित आसपास के सभी बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। बताया गया कि पर्व में नहाए खाए पर व्रतियां मरुआ की रोटी, नोनी के साग, झींगनी के सब्जी भोजन में ग्रहण करती हैं। वहीं झींगनी के पत्ते पर पितरों को ओठगन देती है। यह व्रत माताओं द्वारा काफी नियम पूर्वक की जाती है। बाजारों में पूजन से संबंधित सामग्रियों की खूब बिक्री हुई। व्रतियों की सरगही के लिए डेयरी से दही और राशन दुकान से चूरा की भी लोगों ने खरीदारी की।
