March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में किया गया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली, विजय आनंद तिवारी, जिला पदाधिकारी वैशाली सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली वर्षा सिंह आरक्षी अधीक्षक वैशाली ललित मोहन शर्मा , अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली रितु कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रधान जिला जज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य लोगों को सस्ता , सुलभ और त्वरित न्याय देना है। लोक अदालत के द्वारा मुकदमों के निष्पादन से समाज में सद्भावना और भाईचारे का माहौल काम होता है । क्योंकि यहां मुकदमा का अंतिम निष्पादन होता है। उन्होंने कहा कि आप सभी इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने न्यायिक पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी को कहा कि नियम के दायरे में रहते हुए लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाएं। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों के निष्पादन से कोर्ट पर से मुकदमों का बोझ कम होता है तथा लोगों को त्वरित न्याय मिलता है। उन्होंने इसके व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया तथा लोगों से अपील की है कि आप अपने मामलों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से कराए। इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक वैशाली ललित मोहन शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा लोक अदालत की सफलता हेतु प्रयासत रहेगी । उन्होंने लोगों लोगों से अपील किया कि आप सभी इस व्यवस्था का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली रितु कुमारी ने किया । कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य सह स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने कहा कि शिविर में मामलों के निष्पादन हेतु कल 28 बेंच बनाए गए थे। जिनके द्वारा सुलह समझौता के आधार पर मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर के माध्यम से 1864 मामलों का निष्पादन किया गया। शिविर में 6करोड़ 24 लाख 16 हजार 139रुपए की राशि का सेटलमेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.