महुआ में आयोजित शौर्य संवाद कार्यक्रम में वीर योद्धाओं का हुआ सम्मान
महुआ में आयोजित शौर्य संवाद कार्यक्रम में वीर योद्धाओं का हुआ सम्मान
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जिले के कोने-कोने से पूर्व सैनिक और शहीदों की पत्नी
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय जवाहर चौक स्थित सभा भवन में शनिवार को जिला सैनिक कल्याण की ओर से शौर्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश के लिए लड़ने वाले वीर योद्धाओं और शहीदों के पत्नियों को सम्मानित किया गया।
यह सॉरी संवाद कार्यक्रम का आयोजन 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले वीर योद्धाओं के सम्मान में आयोजित किया गया। जिसमें शहीदों के विवाहों को सम्मान पूर्वक बुलाकर उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला अनुश्रवण समिति के सदस्य सह पूर्व सैनिक संघ के अनुमंडल अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल संतोष त्रिपाठी, राजापाकर गौसपुर बरियारपुर के शहीद कुंदन सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ पूर्व सैनिकों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में वीर योद्धाओं के सम्मान के साथ शहीद सैनिकों के लिए 2 मिनट का शोक सभा की गई।
यह हुए विशेष रूप से सम्मानित:
राजापाकर गौसपुर बरियारपुर निवासी हाल ही में शहीद हुए कुंदन सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह को ससम्मान अंग वस्त्र से उन्हें शौर्य सम्मान किया गया। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद युवाओं को नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण देकर उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित करने वाले जंदाहा के अनुरोधन सिंह, राज्य सरकार के वन विभाग के ब्रांड एंबेसडर कैप्टन महेंद्र राय को विशेष रूप से सम्मानित किया। कर्नल संतोष त्रिपाठी ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा पूर्व सैनिकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारी को आना था लेकिन उनकी उपस्थिति नहीं होने से पूर्व सैनिकों को निराशा हाथ लगी। जिस पर पूर्व सैनिकों ने रोष व्यक्त किया। रक्षा लेखा विभाग से एक कर्मचारी द्वारा स्पर्श पेंशन पर विस्तृत जानकारी दी। पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष रामनरेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
