May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में जद यू नेत्री डॉ आसमा प्रवीण अल्पसंख्यक समुदायों के बीच “अपनों से अपनी बात” कार्यक्रम में एन डी ए को जिताने की अपील की ।

महुआ में जद यू नेत्री डॉ आसमा प्रवीण अल्पसंख्यक समुदायों के बीच “अपनों से अपनी बात” कार्यक्रम में एन डी ए को जिताने की अपील की ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

महुआ (वैशाली)
जदयू की ओर से अपनों से अपनी बात कार्यक्रम के तहत रविवार को शक्ति उत्सव हॉल महुआ में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का नेतृत्व महुआ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी व जदयू नेत्री डॉ. आसमा परवीन ने की।
डॉ आसमा प्रवीण ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अल्पसंख्यकों का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा, रोजगार और विकास की अनेक योजनाएं लागू की हैं। वहीं राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद ने हमेशा एम-वाई समीकरण के नाम पर मुसलमानों को ठगा है और सिर्फ भाजपा का भय दिखाकर वोट लिया है, इसलिए सब भाई बहनों को एक जुटता का परिचय देते हुए एन डी ए उम्मीदवार को जीताए।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अब लोग समझदार हो गए हैं और किसी के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। महुआ की जनता इस बार डॉ. आसमा परवीन को जीत दिलाए, क्योंकि यह मौका दोबारा नहीं मिलेगा। नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि बड़े दलों ने कभी मुसलमानों को टिकट नहीं दिया, बल्कि केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जहांगीर सिद्दीकी ने की, जबकि संचालन तौकीर सैफी ने किया। मौके पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो सज्जाद अंसारी, मोहम्मद अब्दुल्लाह अंसारी, हाफिज सईद तेगी, प्रो. सरोज सिंह उर्फ लाला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष फिरोज अंसारी, समाजसेवी मोहम्मद आलम, मोहम्मद इम्तियाज, बृजेश पटेल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद उर्फी, राजकमल जायसवाल, कामिल राजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.