घुसकी हाट ,जहांगीरपुर सलखन्नी में दशहरा को होगा रावण पुतला दहन।
घुसकी हाट ,जहांगीरपुर सलखन्नी में दशहरा को होगा रावण पुतला दहन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ( वैशाली)प्रखंड के जहाँगीरपुर सलखन्नी वार्ड नंबर 01(घुसकी हाट) में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा एवं संचालन सचिव विपुल कुमार ने किया । बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह ईस वर्ष भी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगी एवं दशहरा के दिन रावण का पुतला दहन किया जाएगा।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अर्जुन प्रधान,राम स्वार्थ सिंह, विश्वनाथ सिंह, महेश महतो,राम बाबू राय, विकास गुप्ता, संजय राय,गुड्डू राय, प्रमोद पाण्डेय, मुन्ना प्रधान, धर्मेंद्र पासवान, विवेक, सुजीत, पप्पू चौधरी,अभिनय सिंह,रौशन,सुरेन्द्र, सन्नी,संजीव,धर्मेंद्र कुन्दन,अमीत,सुजीत,संजीव,शांतनु शिववचन, आयुष,सोनु,राम प्रवेश शर्मा,लालबाबु शर्मा, अविनाश सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
