May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नौ महीने बीत जाने पर भी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी नहीं होना अब आंगन बाड़ी महिला पर्यवेक्षिका अभ्यर्थी के लिए चिंता का विषय बन गया है

नौ महीने बीत जाने पर भी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी नहीं होना अब आंगन बाड़ी महिला पर्यवेक्षिका अभ्यर्थी के लिए चिंता का विषय बन गया है

 

वैशाली जिला समाहरणालय अंतर्गत ICDS विभाग में छह साल पहले साल 2019 में आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया जिसमें वैशाली जिला के महिला अभ्यर्थी ने आनलाईन आवेदन किया जिसमें कुल 42 पद था जिसका सभी विभागीय प्रक्रिया के बाद 15जनवरी 2025 को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट वैशाली जिला के वेबसाइट पर जारी किया गया था जिसमें कुल 145 महिला पर्यवेक्षिका अभ्यर्थी को शार्टलिस्ट किया गया है लेकिन नौ महीने बीत जाने पर भी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी नहीं होना अब महिला पर्यवेक्षिका अभ्यर्थी के लिए चिंता का विषय बन गया है दर्जनों महिला पर्यवेक्षिका अभ्यर्थी ने विभाग के वरीय पदाधिकारी से इस संबंध में जानना चाहा तो गोल-मटोल ज़बाब दे दिया जाता है अब जिला के तमाम महिला पर्यवेक्षिका अभ्यर्थी ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को पत्र लिखकर मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेने की मांग किया है
महिला पर्यवेक्षिका अभ्यर्थियों को अब मुख्यमंत्री से ही उम्मीद है कि उनके पहल पर ही यह बहाली विधानसभा चुनाव से पहले संभव हो सकता है क्योंकि पहले ही महिला अभ्यर्थी अपने जीवन के छह साल विभाग के लापरवाही के कारण बर्बाद कर चुके हैं और अब किसी भी किमत पर नौकरी लेकर ही मानेंगे और सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो विवश हो कर आमरण-अनशन और अहिंसक आंदोलन पर जिला के महिला अभ्यर्थी करने के लिए बाध्य होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.