May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर के चिकनौटा में अवैध नर्सिंग होम सील होने के बावजूद भी हो रहा संचालित ।

पातेपुर के चिकनौटा में अवैध नर्सिंग होम सील होने के बावजूद भी हो रहा संचालित ।

रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।

पातेपुर (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के चिकनौटा में हॉस्पिटल शील होने के बाबजूद उस बिल्डिंग में ही पहले की तरह ही हॉस्पिटल संचालन किया जा रहा है। महुआ अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पातेपूर एवं प्राथमिक स्वस्थ केंद्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई नर्सिंग होम की जांच की गई थी। जिसमें चिकनौटा चौक एन एच पर स्वस्थ सेवा सदन नाम से संचालित हॉस्पिटल में जांच के क्रम में सभी लोग हॉस्पिटल छोर कर फरार हो गए । अनुमंडलाधिकारी महुआ के आदेशानुसार बलिगांव थाना के समझ हॉस्पिटल को सील कर दिया गया था । सील होने के बाबजूद भी बिना कोई आदेश के पहले की तरह वही पर फिर से अपरेशन और सड़क दुर्घटना में घायल मरीज़ को इलाज किया जाता है। यहां न ही कोई चिकित्सक है और न ही हॉस्पिटल का निबंधन भी नहीं है। ना ही कोई नर्सिंग स्टाफ हें न ही मेडिकल बेस्ट फायर प्रदूषण के बिना कितनों मरीज़ों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।हॉस्पिटल में कोई सुविधा नही रहने पर प्रशासन सील कर दिया गया था ,किंतु स्थानीय प्रशासन के मिलीभगत से नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है। जिसमे मरीजों को दोहन कर अलग रेफर करता है, लेकिन इसमें स्थानीय प्रशासन का सहयोग मिल रहा है। उस नर्सिंग होम में मरीजों का मौत भी हो चुका है लेकिन कोई सुनने वाला नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.