सड़क दुघर्टना दो बच्चे सहित चार लोग जख्मी,
सड़क दुघर्टना दो बच्चे सहित चार लोग जख्मी,
रिपोर्ट जाहिद वारसी ।
गोरौल- कटहरा मुख्य मार्ग गोरौल हाई स्कूल के निकट एक तेज रफ्तार आटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया और बाइक पर सवार दो बच्चे सहित चार लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये। वाइक सवार घायलो को सोन्धो अस्पताल में पदस्थापित डॉ सतनारायण पासवान ने स्थानीय लोगों की सहायता से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ विमल कुमार ने एक व्यक्ति की नाजुक स्थिति को देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जख्मी की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के परतापटार गांव निवासी मोहम्मद साहीद ( 61) , संजीदा खातून (24) , शहर बानो (4) , हंजला अख्तर (2 ) के रूप में किया गया है । जख्मी संजीदा खातून ने बताया कि वह मैके से अपने पिता के साथ ससुराल अपने दो बच्चों को लेकर छपरा जा रही थी। इसी बीच गोरौल हाई स्कूल के निकट एक तेज रफ्तार आटो टक्कर मारकर फरार हो गया, जिससे हम लोग जख्मी हो गये है। ज्ञात हो कि इस मार्ग पर आय दिन दुर्घटनाये होती रहती ।इसका मुख्य कारण सड़क की चौड़ाई बहुत कम है।इस सड़क पर छोटी बड़ी वाहनों का दवाब ज्यादा है। रेलवे स्टेशन ,बाजार,दो हाई स्कूल,पांच मिडल और प्राइमरी स्कूल इसी मार्ग पर सड़क के किनारे है.। इस मार्ग पर हर समय दुर्घटनाये की सम्भनाये बनी रहती है इस पर न कोई प्रतिनिधि न कोई पदाधिकारी ध्यान दें रहें हैं
