महुआ विधानसभा में जद यू नेता जागेश्वर राय के नेतृत्व में बूथ सहेली संवाद कार्यक्रम संपन्न।
महुआ विधानसभा में जद यू नेता जागेश्वर राय के नेतृत्व में बूथ सहेली संवाद कार्यक्रम संपन्न।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) जनता दल यूनाइटेड प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय के नेतृत्व में महुआ स्थित प्रताप चौक,मानपुरा जागेश्वर राय आरती बी एड कॉलेज में बूथ सहेली संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता के लिए किए गए कार्य को जन जन तक पहुंचाना है।सभी ने आने वाले विधानसभा चुनाव में एन डी ए के संभावित प्रत्याशी जागेश्वर राय को जिताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जागेश्वर राय तथा संचालन चेहरा कला प्रखंड अध्यक्ष उमेश भगत ने की । मुख्य अतिथि के रूप में जिला जद यू प्रभारी कौशल किशोर कुशवाहा , महुआ विधानसभा प्रभारी अमर नाथ चंद्रवंशी ,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अजय भूषण दिवाकर ,वार्ड संघ के नेता चुनमुन साहनी , रीना सिन्हा,रेखा देवी ,दया देवी ,रूबी कुमारी ,सुनीता देवी ,शीला देवी ,कृष्ण देवी ,रुखसाना खातून,अंगूरी खातून,रिंकू देवी सहित अन्य बूथ सहेली की कार्यकर्ता उपस्थित थे।
