May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महिला संवाद में मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की दी जानकारी

महिला संवाद में मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की दी जानकारी

महुआ। रेणु सिंह

जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय के द्वारा शनिवार को महुआ के विभिन्न जगहों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। साथी महिलाओं को दिए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में भी उन्होंने बताया।

श्री राय महुआ के फुलवरिया, मुकुंदपुर, कढनिया, सिद्धार्थपुर आदि गांव के विभिन्न जगहों पर महिला संवाद कार्यक्रम गया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वृद्धा, विधवा, दिव्यांग सहित विभिन्न पेंशनों को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए करने के साथ महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो महिलाओं को सम्मान दिया है, वह अद्वितीय है। आज महिलाएं घर से निकलकर काम कर रही है और सुरक्षित हैं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से समस्याओं से संबंधित संवाद भी किया। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के अमित झा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.