May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने वोट चोर गद्दी छोड़ का लगाया नारा

महुआ पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने वोट चोर गद्दी छोड़ का लगाया नारा

तेजस्वी के आने पर कार्यकर्ताओं की भीड़ से मंच करकराया

महुआ। रेणु सिंह

बिहार अधिकार यात्रा के दौरान शनिवार की शाम महुआ पहुंचे पूर्व उफमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंच से वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाया। इस दौरान उन्होंने सामने खड़े लोगों से बिहार में सत्ता पलट करने की अपील की।
निर्धारित समय के अनुसार काफी विलंब से शाम को 7 बजे पहुंचे तेजस्वी यादव के लिए कार्यकर्ता मौजूद थे।
हालांकि लंबे समय तक कार्यकर्ताओं को रोके रखने के लिए पार्टी के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कलाकारों को बुलाया गया था। जिनके द्वारा चुनाव से संबंधित गायन पेश कर लोगों को दिल बहलाया जा रहा था। काफी विलंब हो जाने के कारण यहां तेजस्वी मंच पर मात्र 5 मिनट ही रुके और लोगों से वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाकर सत्ता पलट करने की अपील करते हुए जय बिहार का नारा लगाकर संबोधन को समाप्त किया और हाजीपुर सेंदुआरी के लिए निकल गए। हालांकि मंच से उन्होंने किसी भी पार्टी नेताओं का नाम नहीं लिया। यहां कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन के अलावा पार्टी के प्रदीप यादव, संजीत कुमार राय, अनु शुक्ला, रमा निषाद, विशाल, शंभू शरण राय, रामाशंकर यादव, केदार राय, प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी, प्रदेश महासचिव शशि भूषण कुमार उर्फ शशि यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। तेजस्वी को आने को लेकर पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता बड़े-बड़े झंडा लेकर घूम रहे थे। स्वागत में बैंड, आर्केस्ट्रा ट्रॉली आदि को भी लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.