May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शारदीय नवरात्र को लेकर महुआ में आस्था और भक्ति परवान पर

शारदीय नवरात्र को लेकर महुआ में आस्था और भक्ति परवान पर
महुआ। रेणु सिंह

पूजा पंडालों में शारदीय नवरात्र की दूसरे दिन मंगलवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई। यहां चारों ओर पौ फटने के पूर्व से ही देवी सप्तशती के मंत्र गूंजने लगते हैं। जिससे लोगों में आस्था और भक्ति परवान चढ़ी है।
महुआ के फुलवरिया पूर्वी में भव्य शोभायात्रा के साथ माता की कलश स्थापना की गई। यहां पर 551 महिलाओं ने कलशयात्रा में भाग लेकर लोगों को आपसे समरसता का संदेश दिया। इधर महुआ के गांधी स्मारक, पातेपुर रोड, मुजफ्फरपुर रोड के राम लखन सिंह मार्केट, पुराना बाजार, पुराना देवी स्थल पुरानी हाट, जवाहर चौक, मंगरू चौक, पंचमुखी चौक, तिवारी जी के मेला, गद्दोपुर, कन्हौली बाजार, रानीपोखर, बिरना, बेलकुंडा, बेरई, सेंदुआरी, कड़ियों, भूतनाथ चौक, हरपुर ओस्ती, डोगरा, शाहपुर भदवास, छतवारा, कुशहर, हरपुर बेलवा भवानी चौक, हरपुर मिर्जानगर, मधौल, हकीमपुर, शेरपुर प्यारे, पहाड़पुर सहित पांच दर्जन पूजा पंडालों के अलावा देवी मंदिर और घर-घर में कलश स्थापना के साथ या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः के मंत्र गूंज रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.