स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
महुआ। रेणु सिंह
स्वस्थ महिला से सशक्त परिवार के तहत मंगलवार को महुआ के विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए नसीहत भी दी गई।
यहां नर्सिंग कॉलेज के प्रेमशंकर कुमार उर्फ राजा और सुरभि सुमन के नेतृत्व में प्रशिक्षु एएनएम और जीएनएम ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति
जागरूकता अभियान चलाया। उधर महुआ के पातेपुर रोड स्थित कृष्णा आयुष्मान हॉस्पिटल पर डॉ उदय शंकर कुमार के नेतृत्व में लगाया गया। जिसमें दर्जनों महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार, बीसीएम आफताब आलम, डॉक्टर, एएनएम इस अभियान की सफलता में लगे हैं।महिलाओं में एनीमिया और हीमोग्लोबिन कमी की शिकायत आ रही है। ईएनटी, रक्तचाप, मधुमेह, दंत जांच, स्तन, ग्रीबा, मुख कैंसर जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, एनीमिया का स्तर, टीबी जांच आदि की जांच की जा रही है।
