May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

टीवी जगत और देश के लिए गौरव का क्षण : 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान

टीवी जगत और देश के लिए गौरव का क्षण : 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान

 

मुंबई/दिल्ली – बॉलीवुड लेखक, निर्देशक एवं कलात्मक निर्देशक मीडियाक्राफ्ट्स स्टूडियो के इरफान जामियावाला ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में आम आदमी के गौरव, श्री विक्रांत मैसी को उनकी फिल्म “12th फेल” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इरफान जामियावाला ने कहा कि –

“यह क्षण टीवी जगत के सभी पूर्व छात्रों के लिए बहुत गर्व का पल है। विक्रांत मैसी की यह उपलब्धि न केवल दिल्ली की सांस्कृतिक समृद्धि और प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि हमारे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।”
उन्होंने आगे कहा कि –

> “12th फेल” की सफलता यह संदेश देती है कि कठिन संघर्ष और ईमानदार मेहनत से हर बाधा को पार किया जा सकता है। विक्रांत मैसी और उनकी टीम की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और विशेषकर युवाओं के लिए ऐतिहासिक प्रेरणा है।

अंत में, इरफान जामियावाला ने विक्रांत मैसी जी और उनकी पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता टीवी और सिनेमा की प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाने वाला ऐतिहासिक क्षण है।
इरफान जामियावाला
निर्माता, निर्देशक: पिकसल डी स्टूडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.