March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ विधानसभा में बूथ सहेली संवाद कार्यक्रम में नीतीश कुमार की विकास की चर्चा ।

महुआ विधानसभा में बूथ सहेली संवाद कार्यक्रम में नीतीश कुमार की विकास की चर्चा ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली) जनता दल यूनाइटेड प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय के नेतृत्व में महुआ स्थित प्रताप चौक,मानपुरा जागेश्वर राय आरती बी एड कॉलेज में बूथ सहेली संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता के लिए किए गए विकास कार्य पर चर्चा हुई इस मौके पर बूथ सहेली कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया ।सभी ने आने वाले विधानसभा चुनाव में एन डी ए के उम्मीदवार को जिताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जद यू प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय तथा संचालन चेहरा कला प्रखंड अध्यक्ष उमेश भगत ने की । मुख्य अतिथि के रूप में जिला जद यू प्रभारी कौशल किशोर कुशवाहा , महुआ विधानसभा प्रभारी अमर नाथ चंद्रवंशी ,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अजय भूषण दिवाकर ,वार्ड संघ के नेता चुनमुन साहनी , रीना सिन्हा,रेखा देवी ,दया देवी ,रूबी कुमारी ,सुनीता देवी ,शीला देवी ,कृष्ण देवी ,रुखसाना खातून,अंगूरी खातून,रिंकू देवी सहित अन्य बूथ सहेली की कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.