May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विधायक ने विभिन्न सड़कों की सिलपत का लोकार्पण कर कराया शिलान्यास

विधायक ने विभिन्न सड़कों की सिलपत का लोकार्पण कर कराया शिलान्यास
महुआ। रेणु सिंह

स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन ने शुक्रवार को अपनी उपस्थिति में विभिन्न जगहों पर बनने वाले सड़कों की शिलापट्ट का लोकार्पण कर शिलान्यास करवाया। इस दौरान उन्होंने महुआ के लोग जिंदाबाद के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी का नारा लगाया।
महुआ हाजीपुर मार्ग के पानापुर कनकट्टा चौक से बिशनपुरा होकर बनने वाली ग्रामीण सड़क का शिलान्यास स्थानीय लोगों से नारियल फोड़कर करवाए। इसके बाद महुआ मंगरू चौक गंडक नहर पर अब्दुलपुर चौक तक बनने वाली सड़क के अलावा चकमाजाहिद तेलिया पोखर से होकर गांव में जाने वाली सड़क, महुआ मुकुंदपुर से होकर गांव में जाने वाली सड़क, अब्दुलपुर से होकर गांव में जाने वाली सड़क और पहाड़पुर में ग्रामीण सड़क की शिलापट्ट का लोकार्पण कर शिलान्यास वहां के स्थानीय लोगों से करवाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि महुआ का विकास काफी तीव्र गति से हो रहा है। उनके साथ संजीत कुमार राय, रणविजय यादव, रवि शंकर कुमार यादव, अशोक यादव आदि भी थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.