May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता देवी कुशवाहा का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुल माला एवं अंग वस्त्र के साथकिया

बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता देवी कुशवाहा का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुल माला एवं अंग वस्त्र के साथकिया

 

बिदुपुर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राज कुमार चाहर का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चकसिकंदर बाजार में किया गया।श्री सिंह ने बताया कि किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम सरायरंजन, समस्तीपुर में भाग लेने जा रहे थे एवं चकसिकंदर बाजार में हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र फुल माला के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अभिनंदन से अभिभूत सांसद राज कुमार चाहर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया तथा कहा कि भाजपा विश्व की बड़ी पार्टी है कार्यकर्ताओं के दम पर पुनः बिहार में एनडीए की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनेगी। इस अवसर पर बिदुपुर प्रखण्ड बीस सुत्री अध्यक्ष रामाकांत गिरी, बीस सुत्री सदस्य सह जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा बृजमोहन कुमार, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अंजनी कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, मंडल महामंत्री विदुपुर पश्चिमी सावन सिंह राजपूत, रंजीत यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमोद यादव, सुजीत कुमार ठाकुर, पप्पू कुमार साह,चकसिकंदर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, राहुल कुमार निराला, गुरु प्रसाद, नलिनी भारद्वाज, रोहन कुमार, रमेश साह, नवीन कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिदुपुर अरुण कुमार अरुण,सुशील कुमार, हरे राम यादव, भारतेन्दु ऋतुराज,मिथलेश कुमार सिंह,नागेन्द्र पासवान,कर्ण कुमार, पैक्स अध्यक्ष राजन कुमार, रत्नेश राम, रंधीर दास,सोनू चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष राजा मिश्रा,संजीत कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, विकास कुमार, राहुल ठाकुर सहित काफी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ महिला मोर्चा प्रदेश क्षेत्रीय सह प्रभारी किरण गुप्ता भी उपस्थित रहीं तथा बैठक में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री बसावन भगत तथा भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता देवी कुशवाहा का स्वागत भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुल माला एवं अंग वस्त्र के साथ चकसिकंदर बाजार में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.