May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के विभिन्न दुर्गा पंडालों में कन्या पूजन व भंडारा के साथ माता सिद्धदात्री की पूजन संपन्न।

महुआ के विभिन्न दुर्गा पंडालों में कन्या पूजन व भंडारा के साथ माता सिद्धदात्री की पूजन संपन्न।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली) क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में मां भगवती के नौ स्वरूपो की पूजा अर्चना के साथ कन्या पूजन एवं भंडारा के साथ नवरात्रि की पूर्णाहुति हुई । बताते चलें कि नौ दिवसीय मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन संपन्न हुआ।महुआ प्रखंड क्षेत्र के गांधी स्मारक दुर्गा पूजा समिति द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए कन्या पूजन किया गया।पुरानी बाजार में डांडियां का आयोजन किया गया।सिंघाड़ा स्थित महाराणा खेल मैदान में परोपकारी सभा द्वारा कन्या पूजन एवं भंडारा का आयोजन किया गया।बरहर चौक समसपुरा , जहांगीरपुर सलखन्नी,हरपुर बेलवा ,अमरसिंह स्थान प्राणपुर , पातेपुर में भी कन्या पूजन एवं भंडारा का आयोजन किया गया।इसमें पूरे विधि विधान के साथ कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गया ,तत्पश्चात उन्हें भक्ति भाव के साथ भोजन कराया गया। उन्हें दक्षिणा स्वरूप वस्त्र, द्रव्य उपहार रूप में दिया गया। महुआ में पठन पाठन सामग्री कन्याओं को भेट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.