मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4233 करोड़ की लागत से जन सुविधा ,विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4233 करोड़ की लागत से जन सुविधा ,विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन ।
(वैशाली जिला के कई पंचायत सरकार भवनों उद्घाटन एवं विवाह मंडपों का किया गया शिलान्यास)।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली)मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा 4233 करोड़ की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास,उद्घाटन लोकार्पण एवं राशि का अंतरण कार्यक्रम आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना से किया गया।
पटना में आयोजित इस कार्यक्रम का जिला ,प्रखंड,पंचायत स्तर पर लाइव प्रसारण किया गया।
वैशाली समाहरणालय अवस्थित सभागार में विधायक अवधेश सिंह,जिलाधिकारी, वैशाली ,श्रीमती वर्षा सिंह, उप विकास आयुक्त वैशाली व वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पंचायती राज विभाग अन्तर्गत 1870 करोड़ की लागत से निर्मित 829 पंचायत सरकार भवनों का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत के माध्यम से निर्माण किए जाने हेतु 663 पंचायत सरकार भवनों तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना अन्तर्गत 500 करोड़ की लागत से 1000 विवाह भवन का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के 14 जिला के 64 प्रखण्डों के 577 प्रभावित पंचायतों में अगस्त माह में हुई अतिवृष्टि तथा नदियों के जलस्तर में वृद्धि से आई बाढ़ में हुई फसल क्षति के लिए कृषि विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग अंतर्गत कृषि इनपुट योजना अन्तर्गत 2.41 लाख लाभुकों के बीच 113 करोड रुपये का अनुदान डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाता में अंतरण किया गया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग अन्तर्गत बिहार खाद्य भंडारण प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान, पटना का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बासंतिक (रबी) महा-अभियान 2025 का शुभारंभ भी किया गया।
जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला पदाधिकारी, श्रीमती वर्षा सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वैशाली जिला के कुल – 24 पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत से निर्मित 01 पंचायत सरकार भवन, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन से निर्मित 13 पंचायत सरकार भवन तथा भवन निर्माण विभाग से निर्मित 10 पंचायत सरकार भवन शामिल है।
उल्लेखनीय है कि वैशाली जिले के 14 पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आज किया गया है।जिनका निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया जाना है।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ग्राम पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत सरकार भवन के परिसर में सुधा हॉल-डे मिल्क पार्लर को स्वीकृति प्रदान की गई है एवं उनके निर्माण की प्रक्रिया निर्धारित की गई है, उसका आज माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शिलान्यास किया गया।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वैशाली जिला में विवाह मंडप का शिलान्यास किया गया, प्रत्येक पंचायत में चरणवार निर्माण किया जाना है। प्रथम चरण में कुल – 33 ग्राम पंचायत का हुआ शिलान्यास। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत 01-01 विवाह मण्डप कुल – 33 विवाह मण्डपों की स्वीकृति प्रदान की गई है, का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि जीविका दीदी की माँग पर कन्या विवाह मंडप बनाए जा रहे हैं, इससे ग्रामीण क्षेत्र में शादी विवाह एवं विभिन्न परिवारिक अनुष्ठान के अवसर पर ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी।
जिला स्तर आयोजित कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ,वैशाली, विशेष कार्य पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता महुआ,के साथ-साथ अन्य वरीय अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
